केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने की नारेबाजी

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का दिल्ली में सात महीनों से मोर्चा चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 05:11 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 05:11 PM (IST)
केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने की नारेबाजी
केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने की नारेबाजी

संवाद सहयोगी, काहनूवान : कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का दिल्ली में सात महीनों से मोर्चा चल रहा है। उसके साथ साथ काहनूवान क्षेत्र के गांवों में किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। किसानों ने इकट्ठे होकर भैणी मिया कां में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

किसान नेता सोहन सिंह ने कहा कि जब से कृषि कानून लागू किए गए हैं तब से किसान इनको रद करवाने के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं। दिल्ली में भी लगातार किसान धरना दे रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार अपने अड़ियल रवैये को खत्म नहीं कर रही। इस मौके पर दलजीत कौर, अमृतपाल कौर, सुलखन सिंह, मंगल सिंह,सतनाम सिंह, कमलजीत कौर, हरजीत सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी