मौसम मेहरबान, किसानों के चेहरे पर मुस्कान

इस बार मौसम साफ होने से धान की फसल की कटाई समय पर हुई है और फसल मंडियों में बेची जा चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 03:16 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 03:16 PM (IST)
मौसम मेहरबान, किसानों के चेहरे पर मुस्कान
मौसम मेहरबान, किसानों के चेहरे पर मुस्कान

संवाद सहयोगी, काहनूवान : इस बार मौसम साफ होने से धान की फसल की कटाई समय पर हुई है और फसल मंडियों में बेची जा चुकी है। अब सिर्फ इक्का-दुक्का खेतों में ही धान की फसल खड़ी है। इस बार शुरुआत में बारिश नहीं होने से धान की काश्त के समय मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लेकिन किसानों में खुशी इस बात की है कि इस बार धान की फसल के तैयार के समय मौसम पूरी तरह से साफ रहा। इस कारण उन्होंने समय पर ही धान की फसल की कटाई कर ली है।

खेती माहिर हरविदर सिंह रियाड़ का कहना है कि अक्सर ही सितंबर माह के दौरान होने वाली बारिश व तूफान के कारण धान की फसल का दाना खराब हो जाता था। फसल भी खेत में बिछ जाती थी। इसी तरह किसान गुरदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने फिर से इस साल 121 किस्म सुपर धान की ज्यादा रोपाई की थी। उसका झाड़ भी 28 से 30 क्विंटल तक मिला है। फसल की क्वालिटी बढि़या होने से फसल में नमी की मात्रा भी देखने को नहीं मिली है।

दूसरी तरफ आढ़ती इकबाल सिंह, मलकीत सिंह व बरजिदर सिंह ने बताया कि इस बार मंडियों में पहुंची फसल बहुत बढि़या रही। पिछले वर्षो के भांति इस बार बारिश न होने के चलते फसल में नमी की मात्रा कम देखने को मिली है।

chat bot
आपका साथी