फसलों को बारिश का पानी मिलने से किसान प्रसन्न

बारिश नहीं होने से क्षेत्र में किसानों की फसलें प्रभावित हो रही थीं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2020 10:17 PM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2020 10:17 PM (IST)
फसलों को बारिश का पानी मिलने से किसान प्रसन्न
फसलों को बारिश का पानी मिलने से किसान प्रसन्न

संवाद सहयोगी, काहनूवान : बारिश नहीं होने से क्षेत्र में किसानों की फसलें प्रभावित हो रही थीं। मगर पिछले दो दिन से लगातार हुई बारिश के कारण फसलों को पानी मिलने से किसान प्रसन्न हैं।

किसान सतनाम सिंह, नरिदर सिंह, जरनैल सिंह, जसबीर सिंह, जरनैल सिंह व गुरदीप सिंह ने बताया कि इस बार के सीजन के दौरान बारिश न होने के चलते गन्ना, हरा चारा, धान, मसूर, तिल व सब्जियां आदि की फसलों का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि खास करके गन्ने, धान व हरे चारे को आवश्यक पानी न मिलने से बुरी तरह से प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि पहले ही कोरोना काल के चलते किसान मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वहीं इंद्र देवता की सख्त नाराजगी का सामना उन्हें करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी