कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना जारी

रेलवे स्टेशन पर किसानों का कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने पर पूर्व सैनिक संघर्ष कमेटी द्वारा 146वें जत्थे के रूप में भूख हड़ताल रखी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 03:55 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 03:55 PM (IST)
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना जारी
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना जारी

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : रेलवे स्टेशन पर किसानों का कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने पर पूर्व सैनिक संघर्ष कमेटी द्वारा 146वें जत्थे के रूप में भूख हड़ताल रखी गई। इस मौके पर मेजर सुखदेव सिंह, दलबीर सिंह, कुलबीर सिंह, शिगारा सिंह ने हिस्सा लिया।

हड़ताल को संबोधित करते हुए किसान नेता मक्खन सिंह कोहाड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कृषि कानूनों को रद न करके किसानों के सब्र की परीक्षा ली जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे किसान अपना हक लेकर ही वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिसार में सीएम खट्टड़ का काले झंडों से विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज कर उन पर केस दर्ज करके गिरफ्तारी की गई है, यह निदनीय है। किसानों द्वारा अपना हक लेने के लिए संघर्ष किया जा रहा है, इसलिए भाजपा सरकार किसानों को दबाने का प्रयास कर रही है। लेकिन किसान सरकार की धमकियों व कूट नीतियों से डरने वाले नहीं है। उन्होंने बताया कि 26 मई को दिल्ली घेराव के छह महीने पूरे होने पर देश में काले झंडे लगाकर व गांव गांव मोदी सरकार के पुलते जलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 19 मई को सुबह दस बजे रेलवे स्टेशन पर किसान नेताओं की बैठक होगी। इस मौके पर कश्मीर सिंह, शिगारा सिंह, बलजीत सिंह, हीरा सिंह, कुलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी