बकाया राशि जारी करवाने के लिए किसानों ने घेरी गन्ना मिल

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब जिला गुरदासपुर व होशियारपुर की ओर से गन्ना मिल मुकेरियां का घेराव कर अनिश्चितकाल समय के लिए धरना शुरू किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:36 PM (IST)
बकाया राशि जारी करवाने के लिए किसानों ने घेरी गन्ना मिल
बकाया राशि जारी करवाने के लिए किसानों ने घेरी गन्ना मिल

संवाद सहयोगी, काहनूवान : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब जिला गुरदासपुर व होशियारपुर की ओर से गन्ना मिल मुकेरियां का घेराव कर अनिश्चितकाल समय के लिए धरना शुरू किया गया है। भैणी मिया खां में जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह खानपुर ने बताया कि मुकेरियां मिल मैनेजमेंट की ओर से पिछले धरने में किसानों के साथ जल्द पूरी पेमेंट करने का वादा किया था, लेकिन मिल मैनेजमेंट अपने वादे से मुकर रही है। पांच महीने बीत जाने के बावजूद किसानों का 45 करोड़ रुपये की बकाया राशि जारी नहीं की जा रही। इस कारण किसानों में भारी रोष पाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर मिल मैनेजमेंट की ओर से जल्द उनकी बकाया राशि जारी न की गई तो उनका संघर्ष लंबा चलेगा। इस मौके पर गुरप्रीत, सतनाम सिंह, अनूप सिंह, परमजीत सिंह, उत्तम सिंह, केवल सिंह, हरचरण सिंह, सोहन सिंह आदि किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी