शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने जालंधर निवासी शैजाद खान के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:37 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:37 PM (IST)
शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, बटाला (गुरदासपुर) : किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने जालंधर निवासी शैजाद खान के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना प्रभारी एसएचओ मनोज कुमार को पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी के साथ कुछ माह पूर्व इंटरनेट मीडिया पर जालंधर के शैजाद खान ने दोस्ती की। फिर दोस्ती के बाद उसे शादी का झांसा देकर जालंधर के एक निजी होटल में बुला लिया। होटल में उसके दुष्कर्म किया व बाद में वह वहां से फरार हो गया। दरअसल, इस केस में पहले लड़की के परिजनों ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बाद में पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल नंबर ट्रेस कर किशोरी को बाबा-बकाला से बरामद किया।

थाना सिटी के एसएचओ प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपित शैजाद खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जालंधर पुलिस के साथ संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी