विकास शर्मा अध्यक्ष और राघव शर्मा उपाध्यक्ष मनोनीत

शहर की सबसे पुरानी श्री ब्राह्मण सभा द्वारा अध्यक्ष बृज मोहन जोशी के नेतृत्व में दैनिक प्रार्थना सभा किला मंडी में रविवार शाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 03:17 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 03:17 PM (IST)
विकास शर्मा अध्यक्ष और राघव शर्मा उपाध्यक्ष मनोनीत
विकास शर्मा अध्यक्ष और राघव शर्मा उपाध्यक्ष मनोनीत

संवाद सूत्र, बटाला : शहर की सबसे पुरानी श्री ब्राह्मण सभा द्वारा अध्यक्ष बृज मोहन जोशी के नेतृत्व में दैनिक प्रार्थना सभा किला मंडी में रविवार शाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभा के वरिष्ठ सदस्य जेएन शर्मा, बलदेव राज पराशर, सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर विजय शर्मा, गुरिदर शर्मा उर्फ गुल्लू विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान सभी सीनियर सदस्यों ने शहर की लगभग 75 वर्ष पुरानी श्री ब्राह्मण सभा के लिए युवा विग स्थापित करने बारे विचार-विमर्श किया। सर्वसम्मति से विकास शर्मा उर्फ टिकू को श्री ब्राह्मण सभा के युवा विग की कमान सौंपी गई।

अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद विकास शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सीनियर एवं वृद्ध सदस्यों के चरण स्पर्श कर उनका धन्यवाद करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। सर्वप्रथम दैनिक प्रार्थना सभा के संस्थापक प्रेम एवं त्याग की मूर्ति स्वर्गीय महाशय गोकुल चंद जी के श्री चरणों में श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा युवा विग के उपाध्यक्ष पद के लिए राघव शर्मा तथा सचिव के लिए राजेश जोशी के नाम की सिफारिश की। इससे सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से भगवान परशुराम जी के जयकारों के बीच अपनी अनुमति दे दी। अध्यक्ष विकास शर्मा ने दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में बताया कि कुछ दिनों के भीतर ही युवा विग की पूरी टीम तैयार कर ली जाएगी, जो शहर के प्रत्येक जरूरतमंद ब्राह्मण परिवार के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में युवा कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की जाएंगी। सीनियर सदस्यों के मार्गदर्शन में समाज की भलाई तथा राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर विशाल चाबा, वरुण, पंडित विशाल जोशी, डाक्टर सचिन शर्मा, लकी शर्मा, विनय शर्मा, रजत शर्मा, रूपलाल, सचिन कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी