वार्डबंदी का नक्शा नहीं देने पर भाजपाई भड़के

नगर कौंसिल की हुई नई वार्डबंदी का नक्शा उपलब्ध नहीं कराने पर सोमवार को नगर कौंसिल के दफ्तर के बाहर भाजपा ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:32 PM (IST)
वार्डबंदी का नक्शा नहीं देने पर भाजपाई भड़के
वार्डबंदी का नक्शा नहीं देने पर भाजपाई भड़के

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : नगर कौंसिल की हुई नई वार्डबंदी का नक्शा उपलब्ध नहीं कराने पर सोमवार को नगर कौंसिल के दफ्तर के बाहर भाजपा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की शह पर नगर कौंसिल के अधिकारियों पर नक्शा उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया।

भाजपा के मण्डल प्रधान अतुल महाजन की अध्यक्षता में किए गए प्रदर्शन में भाजपा के जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल और प्रदेश प्रवक्ता राकेश ज्योति विशेष तौर पर पहुंचे। गिल ने कहा कि भाजपा द्वारा पिछले कई दिन से नगर कौंसिल के कार्यसाधक अफसर (ईओ) अशोक कुमार से नई वार्डबंदी का नक्शा उपलब्ध करवाने की मांग की जा रही है। लेकिन ईओ नक्शा लेने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को चक्कर लगवा कर उन्हें तंग कर रहे हैं। सोमवार को जब वे खुद नक्शा लेने के लिए नगर कौंसिल के दफ्तर पहुंचे तो ईओ वहां से खिसक गए और अपना फोन भी बंद कर दिया। एक घंटा इंतजार करने के बाद भी जब वे नहीं आए तो भाजपा कार्यकर्ताओं को मजबूर होकर प्रदर्शन करने का फैसला लेना पड़ा।

इस मौके पर जिला महामंत्री कमलजीत चावला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जतिदर परदेसी, उपाध्यक्ष और पार्षद सुधीर महाजन, राजेश शर्मा, जिला सचिव प्रवीण कुमार, सचिव और पार्षद हरजीत सिंह बग्गा, जिला कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, भाजपा नेता और पार्षद विकास गुप्ता, एससी मोर्चा जिला प्रधान यशपाल कौंडल, ओबीसी मोर्चा जिला प्रधान शैंपी सोहल, मंडल महामंत्री प्रीतम सिंह राजा, उपाध्यक्ष अंकुश महाजन, राज चौहान, अंकुर शर्मा, दीपक कुमार, उमेश्वर महाजन आदि उपस्थित थे। कांग्रेस के इशारों पर की जा रही लोकतंत्र की हत्या : गिल

भाजपा के जिलाध्यक्ष परमिंदर गिल ने आरोप लगाया कि यह सब विधायक के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि नई वार्डबंदी का नक्शा हासिल करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। कांग्रेस के इशारे पर नगर कौंसिल द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नगर कौंसिल चुनावों में हार का डर सता रहा है, इसीलिए नई वार्डबंदी का नक्शा भाजपा को देने से डर रही है। उन्होंने बताया कि नई वार्डबंदी का नक्शा उपलब्ध न करवाने के विरोध में भाजपा द्वारा मंगलवार से नगर कौंसिल और विधायक के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वार्डबंदी के समय सभी पार्टियों से लिए गए थे एतराज : ईओ

नगर कौंसिल के ईओ अशोक कुमार का कहना है कि जब वार्डबंदी की गई थी तो सभी पार्टियों से एतराज लिए गए थे। उसके बाद ही सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन फाइनल कर लिया गया। इसकी कापी कार्यालय के बाहर चिपका दी गई है। उन्होंने बताया कि वार्डबंदी संबंधी नक्शा व अन्य सभी जानकारी एडीसी विकास व चुनाव अधिकारी को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि नक्शे की कापी नियमों के मुताबिक वे किसी को नहीं दे सकते।

chat bot
आपका साथी