सिविल अस्पताल के डॉक्टर का आइ पैड चोरी

सिविल अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल अधिकारी (डॉक्टर) का आइ पैड चोरी हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 02:23 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 02:23 PM (IST)
सिविल अस्पताल के डॉक्टर का आइ पैड चोरी
सिविल अस्पताल के डॉक्टर का आइ पैड चोरी

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : सिविल अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल अधिकारी (डॉक्टर) का आइ पैड चोरी हो गया। थाना सिटी की पुलिस ने डॉक्टर द्वारा बताई गई पहचान के आधार पर मामला दर्ज किया है। डॉ. रीचा निवासी मोहल्ला गोपाल नगर ने बताया कि वह सिविल अस्पताल में बतौर इमरजेंसी मेडिकल अधिकारी तैनात हैं। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे अपनी ड्यूटी खत्म करने वाली थी। इसी दौरान उनके कार्यालय में चमकदीप सिंह निवासी बब्बेहाली आया। उसने कहा कि उसके पांव पर चोट लगी है। उसे दवाई दी जाए। उसने उसको ओपीडी पर्ची दिखाने को कहा तो उसने बोला कि उसने पर्ची नहीं कटवाई है। उन्होंने कहा कि वह पर्ची कटवा कर लाए। इसके बाद वह वाशरूम चली गई। जब वह वापस आई तो देखा कि उनके टेबल पर पड़ा आइ पैड गायब था। उन्हें पूरा यकीन है कि उनका आइ पैड उक्त व्यक्ति ने चोरी किया है।

chat bot
आपका साथी