बटाला तथा कस्बों में ग्यारह किसान जत्थेबंदिया देंगी धरना

कृषि विधेयक के खिलाफ ग्यारह विभिन्न किसान संगठन के अलावा शिअद तथा आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताएं भी शुक्रवार को धरना देंगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:46 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 10:46 PM (IST)
बटाला तथा कस्बों में ग्यारह किसान जत्थेबंदिया देंगी धरना
बटाला तथा कस्बों में ग्यारह किसान जत्थेबंदिया देंगी धरना

जागरण संवाददाता, बटाला : कृषि विधेयक के खिलाफ ग्यारह विभिन्न किसान संगठन के अलावा शिअद तथा आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताएं भी शुक्रवार को धरना देंगी। बटाला में माझा किसान संघर्ष कमेटी स्थानीय गांधी चौक, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी रेल लाइनों पर तथा शिअद विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल के नेतृत्व में बटाला-गुरदासपुर हाइवे पर, औलख किसान मोर्चा दल कस्बा हरचोवाल तथा कादीयां समेत कुल ग्यारह संगठन अलग-अलग जगह धरना देंगे। पंजाब काल की बंद दौरान मेडिकल सेवाएं पूर्ण रूप से बहाल रहेगी। एसडीएम बलविदर सिंह के मुताबिक शहर में धारा 144 लागू कर दी है। जिला बटाला पुलिस प्रमुख रछपाल सिंह ने बताया कि आलाधिकारियों से लेकर लगभग आठ सौ पुलिस मुलाजिमों को मैदान में उतारा गया है। शहर के सीमा को सील कर दिया गया। बाहरी वाहन की चेंकिंग करने के बाद उन्हें जाने दिया जा रहा है। एक सब-डिवीजन में एक एसपी दो डीएसपी रैंक तथा थाना की सभी पुलिस मुलाजिमों को लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी