मोदी सरकार की जनभलाई स्कीमों के कारण जनता का झुकाव भाजपा की ओर : जीवन गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर द्वारा पार्टी संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अलग अलग बैठकों का आयोजन जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल की अध्यक्षता में कोडुमल सरांय और जिलाध्यक्ष के निवास स्थान पर किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:33 PM (IST)
मोदी सरकार की जनभलाई स्कीमों के कारण जनता का झुकाव भाजपा की ओर : जीवन गुप्ता
मोदी सरकार की जनभलाई स्कीमों के कारण जनता का झुकाव भाजपा की ओर : जीवन गुप्ता

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर द्वारा पार्टी संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अलग अलग बैठकों का आयोजन जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल की अध्यक्षता में कोडुमल सरांय और जिलाध्यक्ष के निवास स्थान पर किया गया। इसमें प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता विशेष तौर पर गुरदासपुर पहुंचे। उनके साथ जिला प्रभारी नरेश शर्मा भी मौजूद थे।

इस दौरान जीवन गुप्ता ने जिला कोर कमेटी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, जिला पदाधिकारियों, सभी मण्डल अध्यक्षों और सभी मोर्चो के जिला प्रधानों की बैठकों में पार्टी की मजबूती और आगामी चुनावों के संदर्भ में सभी भाजपा पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक काम और देश में बड़े स्तर पर समाज के हर वर्ग की बेहतरी के लिए चलाई जा रही जन भलाई योजनाओं के कारण जनता का भाजपा की तरफ झुकाव स्वभाविक है। जनता के इसी झुकाव से डर कर विपक्षी पार्र्टियों द्वारा भाजपा के विरुद्ध दुष्प्रचार की साजिश रची गई। बीजेपी पंजाब और पंजाबियों के सुनहरे भविष्य के लिए,2022 के चुनाव में जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सरकार बनाएगी। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला प्रधान शिव प्रसाद द्वारा भी जीवन गुप्ता, नरेश शर्मा और जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी