बारदाने की बड़ी कमी से आढ़ती व किसान परेशान

सीमावर्ती गांवों के किसानों की प्रमुख अनाज मंडी कलानौर में बारदाने की बड़ी कमी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:00 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:00 PM (IST)
बारदाने की बड़ी कमी से आढ़ती व किसान परेशान
बारदाने की बड़ी कमी से आढ़ती व किसान परेशान

संवाद सहयोगी, कलानौर : सीमावर्ती गांवों के किसानों की प्रमुख अनाज मंडी कलानौर में बारदाने की बड़ी कमी है। इससे आढ़तियों व किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कलानौर अनाज मंडी में बारदाने की कमी होने से आसमान के नीचे किसानों की बड़ी सोने जैसी गेहूं की फसल पड़ी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए आढ़ती यूनियन के प्रधान कुलविदर सिंह सराएं, आढ़ती प्रधान सिंह अगवान, सेवा राम मूर्ति, किसान गुरमेज सिंह, हरदीप सिंह, बलकार सिंह, झिरमल सिंह आदि ने बताया कि किसान वर्ग पहले ही कोरोना महामारी व किसान आंदोलन के कारण आर्थिक तौर पर कमजोर है। वहीं किसान वर्ग खराब मौसम के भय से कटाई की गेहूं की फसल मंडियों में बेचने के लिए लेकर आ रहे हैं, मगर अनाज मंडी में पनग्रेन, मार्कफेड, वेयरहाउस व पनसप खरीद एजेंसियों द्वारा बारदने की बड़ी कमी है। इससे किसानों की फसल बोरियों में नहीं भरी जा रही है। आढ़तियों व किसानों ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में पहली बार बारदाने की कमी महसूस हो रही है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा व डीसी मोहम्मद इशफाक से मांग की कि मंडियो में बारदाना मुहैया करवाया जाए।

chat bot
आपका साथी