ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के नए सदस्य अग्निहोत्री सम्मानित

श्री ब्राह्मण सभा पंजाब के युवा अध्यक्ष एवं लोक सेवा समिति दीनानगर के प्रधान डा. सोनू शर्मा की अध्यक्षता में एक समारोह करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 04:30 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 04:30 PM (IST)
ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के नए सदस्य अग्निहोत्री सम्मानित
ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के नए सदस्य अग्निहोत्री सम्मानित

संवाद सहयोगी, दीनानगर : श्री ब्राह्मण सभा पंजाब के युवा अध्यक्ष एवं लोक सेवा समिति दीनानगर के प्रधान डा. सोनू शर्मा की अध्यक्षता में एक समारोह करवाया गया। इसमें ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के नवनियुक्त सदस्य डाक्टर हरिदेव अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा पंजाब एवं लोक सेवा समिति के सभी सदस्यों ने डाक्टर अग्निहोत्री को सरोपा एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।

श्री ब्राह्मण सभा पंजाब के युवा अध्यक्ष डा. सोनू शर्मा ने मीटिग के दौरान बताया कि वे ब्राह्मणों की भलाई के लिए हमेशा तत्पर हैं एवं उन्हें खुशी है कि उनके भाई को पंजाब सरकार ने ब्राह्मण बोर्ड का सदस्य चुना है। डा. हरिदेव अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जो बोर्ड का गठन किया गया है वह बहुत ही सराहनीय कदम है और वह इसके लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने श्री ब्राह्मण सभा के युवा अध्यक्ष डाक्टर सोनू शर्मा का धन्यवाद किया। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा पंजाब के उपप्रधान नरेश शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा पंजाब के जिला प्रधान मनमोहन डोगरा, पवन डोगरा, विजय कुमार शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, रोहित शर्मा, सतपाल, पार्षद अश्वनी कुमार, राजपाल तेतरिया, बॉबी सूरी, दीपक सिगला, गुरप्रीत सिंह, सुधांशु पुष्प, डाक्टर सतनाम सिंह, मास्टर नेक चंद एवं लोक सेवा समिति और श्री ब्राह्मण सभा पंजाब के सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी