डा. अग्निहोत्री ने मंत्री अरुणा चौधरी का आभार जताया

पंजाब सरकार द्वारा गठित ब्राह्मण भलाई बोर्ड में नवनियुक्त सदस्य डा. हरिदेव अग्निहोत्री ने कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी व सीनियर कांग्रेसी नेता अशोक चौधरी का साथियों सहित धन्यवाद किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 03:32 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 03:32 PM (IST)
डा. अग्निहोत्री ने मंत्री अरुणा चौधरी का आभार जताया
डा. अग्निहोत्री ने मंत्री अरुणा चौधरी का आभार जताया

संवाद सूत्र, दीनानगर : पंजाब सरकार द्वारा गठित ब्राह्मण भलाई बोर्ड में नवनियुक्त सदस्य डा. हरिदेव अग्निहोत्री ने कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी व सीनियर कांग्रेसी नेता अशोक चौधरी का साथियों सहित धन्यवाद किया। इस दौरान शिवखोड़ी सेवा समिति के चेयरमैन डा. अशोक शर्मा व ब्राह्मण सभा युवा विग के अध्यक्ष डा. सोनू शर्मा ने साथियों सहित सबसे पहले अरुणा चौधरी को सिरोपा डालकर व मुंह मीठा करवा कर उनका आभार व्यक्त किया।

डा. अग्निहोत्री ने कहा कि लंबे समय से ब्राह्मण समाज की मांग थी कि ब्राह्मणों की भलाई के लिए बोर्ड का गठन किया जाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने यह कार्य कर ब्राह्मण समाज को मान सम्मान दिया है। डा. अग्निहोत्री ने मंत्री अरुणा चौधरी व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। इस मौके पर सिटी कांग्रेस अध्यक्ष सतिदर बिल्ला, परिषद अध्यक्ष नीटू चौहान, परिषद उपाध्यक्ष प्रवीण बाबा, एससी सेल के जिला चेयरमैन जिम्मी बराड़, पार्षद अजय स्टार, गिरधारी लाल, एडवोकेट कुलवंत सिंह काटल, रिकी बब्बर, रमेश शर्मा, पवन डोगरा, डा. नवरत्न शर्मा, डा. राजेश त्रिखा, हेमराज शर्मा, विजय शर्मा, विश्वजीत शर्मा, राजू शर्मा, रोहित शर्मा, सुभाष शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, राजेश शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, राजपाल तेतरिया, गौरव पंडित, शिव शंकर शर्मा, बॉबी सूरी, संजय महाजन, राजीव कुमार, प्रवीण कालिया, सतनाम सिंह, सुधांशु पुष्प, राकेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी