दूध देने के बहाने दोधी ने नाबालिग से की अश्लील हरकतें, गिरफ्तार

थाना धारीवाल की पुलिस ने नाबालिग लड़की को दूध देने के बहाने अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक दोधी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 03:31 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 03:31 PM (IST)
दूध देने के बहाने दोधी ने नाबालिग से की अश्लील हरकतें, गिरफ्तार
दूध देने के बहाने दोधी ने नाबालिग से की अश्लील हरकतें, गिरफ्तार

जासं, गुरदासपुर : थाना धारीवाल की पुलिस ने नाबालिग लड़की को दूध देने के बहाने अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक दोधी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित थाने की पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि आरोपित हरप्रीत सिंह काफी समय से उनके घर दूध देने के लिए आता था। 14 अक्तूबर को वह अपने घर पर थी, जबकि उसकी मां मकान की छत पर बैठी हुई थी। सुबह साढ़े नौ बजे आरोपित दूध देने के लिए उसके घर आया। लड़की ने बताया कि जब वह दूध बर्तन में डलवा रही थी तभी आरोपित ने उसके अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने दोधी को धक्का देकर भाग कर अपनी मां के पास चली गई और इस घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां उसे थाने ले आई।

इस संबंध में एएसआइ बलकार सिंह ने बताया कि लड़की के बयानों के आधार पर आरोपित उक्त दोधी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी