गांव गाहलड़ी के डॉ. हरविदर सिंह का सिविल सर्विस में सिलेक्शन

जागरण संवाददाता गुरदासपुर। जिले के एक गांव गाहलड़ी के रहने वाले बेदी परिवार से संबंधि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:16 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:09 AM (IST)
गांव गाहलड़ी के डॉ. हरविदर सिंह का सिविल सर्विस में सिलेक्शन
गांव गाहलड़ी के डॉ. हरविदर सिंह का सिविल सर्विस में सिलेक्शन

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर।

जिले के एक गांव गाहलड़ी के रहने वाले बेदी परिवार से संबंधित डॉक्टर हरजिदर सिंह ने सिविल सर्विस में 815 रैंक हासिल कर लिया है। इतना बड़ा रैंक हासिल करने के पीछे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत बताया है। उनका कहना था कि रात को 17 घंटे तक सिविल सर्विसेज की परीक्षा की पढ़ाई करते थे।

बता दें कि डॉक्टर हरजिदर सिंह ने अकाल एकेडमी भरियाल लाहड़ी से प्राथमिक शिक्षा हासिल की है। जालंधर के पिम्स मेडिकल कॉलेज में 2016 में एमबीबीएस करने के बाद उन्होंने आइएएस अधिकारी बनने की ठान ली। दरअसल यह उनके मन में इसलिए आया क्योंकि कॉलेज परिसर में आइएएस अधिकारी जब कॉलेज का दौरा करने के लिए आते तो उनके मन में भी आइएएस अधिकारी बनने की प्रेरणा मिली। इसी प्रेरणा के बाद उन्होंने अपने मन में ठान लिया कि वह भी सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास करेंगे।

---------------

पिछले बार एक नंबर से चूक गए

डॉक्टर हरविदर सिंह का कहना है कि सिविल सर्विसेज की परीक्षा तो उन्होंने पहले ही पूरी कर लेनी थी लेकिन पिछली बार जब उन्होंने परीक्षा दी तो वह एक नंबर से चूक गए थे।

------------------

गांव में और पठानकोट में चल रही एक दूध की डेयरी

जागरण संवाददाता के साथ बातचीत दौरान डॉक्टर हरजिदर सिंह के पिता परमजीत सिंह ने बताया कि गांव के अलावा उनकी पठानकोट में भी एक दूध की डेयरी है जिसे उनका छोटा बेटा नवजोत सिंह चलाता है। उनकी बड़ी बेटी सोनिया देवी की जालंधर में की शादी हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी