आजादी के संघर्ष में 80 फीसद योगदान पंजाबियों का : रंधावा

लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह अशोक चक्र खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 05:39 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 05:39 PM (IST)
आजादी के संघर्ष में 80 फीसद योगदान पंजाबियों का : रंधावा
आजादी के संघर्ष में 80 फीसद योगदान पंजाबियों का : रंधावा

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह अशोक चक्र खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। इस मौके पर विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा, विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा, डीसी मोहम्मद इशफाक, एसएसपी डा.राजिदर सिंह सोहल, मंत्री रंधावा की पत्नी जतिदर कौर रंधावा, विधायक पाहड़ा की पत्नी सर्बजीत कौर, शाहिला कादरी पत्नी डीसी, चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा, चेयरमैन रमन बहल और एडीसी तेजिदर पाल सिंह संधू ने विशेष तौर पर शामिल हुए।

मंत्री रंधावा ने कहा कि पूरा देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हो जाने से गणराज की स्थापना हुई। आजादी के संघर्ष में 80 फीसद योगदान पंजाबियों का रहा है। हमारे पंजाबियों ने काले पानी जैसी सख्त सजों खुशी खुशी काटी हैं। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, करतार सिंह सराभा, मदन लाल ढींगरा, ऊधम सिंह, लाला हरदियाल जैसे शूरवीरों को भी आज वे सलाम करते हैं। रंधावा ने कहा कि उनके गांव धारोवाली के शहीद लक्ष्मण सिंह की कुर्बानी को कौन भूल सकता है।

इसके बाद रंधावा ने शहीदों के परिवारों व वीर नारियों को सम्मानित किया। परेड का निरीक्षण भी किया। डीएसपी महेश सैनी के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया। सरकारी कालेज गुरदासपुर व ज्ञान अंजन पब्लिक स्कूल जाफरपुर के अध्यापकों ने शबद गायन व देशभक्ति का गीत पेश किया। विभिन्न विभागों द्वारा शानदार झांकियां पेश की गई। जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल भी बांटे। इस मौके पर शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासिचव कुंवर रविदर सिंह विक्की, एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा, बलकार सिंह भुल्लर, मनजीत सिंह, एचएस बाजवा, राजेश कक्कड़, अनू गंडोत्रा, अमनदीप कौर रंधावा, केपी पाहड़ा, हरजिदर सिंह संधू, हरदीप सिंह डीईओ, सुरजीत पाल, इकबाल समरा आदि उपस्थित थे। कोरोना से मरने वालों को दी श्रद्धांजलि

रंधावा ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण मरने वाले लोगों को उनकी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। हेल्थ वर्करों व मेडिकल स्टाफ के साथ फ्रंटलाइन वर्करों को भी सलाम किया गया है। इन पर जताया गर्व

रंधावा ने कहा कि उनको उन शख्सियतों का नाम लेने में गर्व महसूस हो रहा है, जिन्होंने गुरदासपुर जिले का नाम रोशन किया है। गुरदासपुर जिले ने हर क्षेत्र में अग्रिम भूमिका निभाई है। तेजा सिंह, राम सिंह दत्त, मेलसा राम तायर हमारी शान हैं। खेलों के क्षेत्र में इस जिले के मुखबैन सिंह, सुरजीत सिंह, निरपजीत सिंह बेदी, हरचरण सिंह, मनजीत कौर, प्रभजोत सिंह ने देश का नाम रोशन किया।

chat bot
आपका साथी