'आप' के पूर्व सैनिक विग का जिला प्रधान लूट के मामले में गिरफ्तार

थाना घुम्मन कलां की पुलिस द्वारा आम आदमी पार्टी के जिला स्तरीय नेता को लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 10:15 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 10:15 PM (IST)
'आप' के पूर्व सैनिक विग का जिला प्रधान लूट के मामले में गिरफ्तार
'आप' के पूर्व सैनिक विग का जिला प्रधान लूट के मामले में गिरफ्तार

जासं, गुरदासपुर : थाना घुम्मन कलां की पुलिस द्वारा आम आदमी पार्टी के जिला स्तरीय नेता को लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान चन्नण सिंह जिला प्रधान आम आदमी पार्टी एक्स सर्विसमेन विग के रूप में हुई है।

एसपी हेड क्वार्टर गुरदासपुर गुरमीत सिंह ने बताया कि थाना घुम्मन कलां में 18 अगस्त 2021 को एफआइआर दर्ज किया गया था। जो कि अमरजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ था। अमरजीत ने बताया था कि वह आम आदमी पार्टी का वर्कर है और वह पार्टी के बिजली माफी के फार्म भरने के लिए गांव सहारी जा रहा था। रास्ते में आरोपित चन्नण सिंह व उसके साथी ने उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। केस दर्ज होने के बाद आरोपित चन्नण सिंह ने अदालत में जमानत लगाई हुई थी, जो रद कर दी गई। जिसके चलते पुलिस द्वारा चन्नण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। घर के बाहर से कार चोरी, मामला दर्ज

थाना सिटी पुलिस ने ठठियारी गेट में स्थित एक घर के बाहर से कार चोरी के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें कार के मालिक आशीश सहगल वासी ठठियारी गेट ने बताया कि एक दिसंबर को उसके घर के बाहर लगी वरना कार कोई अज्ञात चोरी कर फरार हो गए है। बताया कि अज्ञात चोर पहले अपनी कार से आए थे,बाद में उसकी कार चोरी करके अपनी कार समेत मौके से फरार हो गए। यह चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने बयान दर्ज कर शुक्रवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी