8 हजार मास्क और 50 लीटर सैनिटाइजर वितरित

संवाद सहयोगी बटाला मेडिकल प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन पंजाब (रजि.) जिला गुरदासपुर आरएमपी डॉक्टरों ने जिला अध्यक्ष डॉ. चमन लाल बटाला और जिला महासचिव डॉ. अशोक कुमार बटाला के नेतृत्व में गांधी चौक पब्लिक सर्विस कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 04:30 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 04:30 PM (IST)
8 हजार मास्क और 50 लीटर सैनिटाइजर वितरित
8 हजार मास्क और 50 लीटर सैनिटाइजर वितरित

संवाद सहयोगी, बटाला

मेडिकल प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन पंजाब (रजि.) जिला गुरदासपुर आरएमपी डॉक्टरों ने जिला अध्यक्ष डॉ. चमन लाल बटाला और जिला महासचिव डॉ. अशोक कुमार बटाला के नेतृत्व में गांधी चौक पब्लिक सर्विस कैंप लगाया। कैंप के दौरान फ्री मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया गया।

जिला प्रेस सचिव डॉ. लखविदर सिंह संधू औलख ने कहा कि इस सार्वजनिक सेवा शिविर का उद्घाटन सतिदर शर्मा प्रभारी ट्रैफिक पुलिस बटाला ने अपनी पुलिस टीम के साथ किया। मेडिकल प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन ने लोगों में 8 हजार मास्क और 50 लीटर सैनिटाइजर वितरित किया। राज्य समिति के सदस्य डॉ. सुखविदर सिंह दर्दी, डॉ. बलदेव सिंह धालीवाल, डॉ. लखविदर सिंह संधू औलख, विनोद शर्मा, डॉ. जोगिदर सिंह संधू, डॉ. बलबीर सिंह जांगला, सतनाम सिंह, डॉ. सुखदेव मसीह, डॉ. सुखविदर सिंह, डॉ. जोध सिंह खैहरा, डॉ. परमजीत सिंह, सुखविदर मसीह, डॉ. चरणदास, डॉ. दिलबाग सिंह, डॉ. गुरदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

-

संजय तिवारी

chat bot
आपका साथी