शिक्षा विभाग ने रजिदर सिंह बेदी को सम्मानित किया

जिले के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने में योगदान डालने वाले एनआरआइ रजिदर सिंह बेदी को स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 10:20 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 10:20 PM (IST)
शिक्षा विभाग ने रजिदर सिंह बेदी को सम्मानित किया
शिक्षा विभाग ने रजिदर सिंह बेदी को सम्मानित किया

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : जिले के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने में योगदान डालने वाले एनआरआइ रजिदर सिंह बेदी को स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। गौरतलब है कि बेदी ने जिले के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने और स्कूल के बुनियादी ढांचे के विकास कार्यो के लिए करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। इसमें उन्होंने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या डेरा बाबा नानक में 40 लाख रुपये की लागत से आधुनिक एयरकंडीशनर आडिटोरियम व 14 लाख रुपये की लागत से लड़कियों के लिए छह शौचालय का निर्माण करने के साथ अलग अलग स्कूलों को 71 आरओ और वाटर कूलर, 50 एलइडी, चार प्रोजेक्टर दान करने का प्रशंसनीय कार्य किया है। इसके अलावा उनके द्वारा 50 गरीब व होनहार विद्यार्थियों को दो हजार रुपये वार्षिक वजीफा और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 500 रुपये प्रति महीना वजीफा देने के प्रयास किए जा रहे है। इन कार्यों के लिए डीईओ विनोद कुमार के प्रयास भी प्रशंसनीय है, जिन्होंने बेदी को जिले के सरकारी स्कूलों की कायाकल्प करने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी