डेंगू का डंक तेज, 39 की रिपोर्ट आई पाजिटिव

जिला गुरदासपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:41 PM (IST)
डेंगू का डंक तेज, 39 की रिपोर्ट आई पाजिटिव
डेंगू का डंक तेज, 39 की रिपोर्ट आई पाजिटिव

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : जिला गुरदासपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। शनिवार को 39 नए लोग डेंगू पाजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजो की कुल संख्या 382 पर पहुंच गई है।

जिला एपिडोमिलोजिस्ट डा. प्रभजोत कौर कलसी ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीजों की रोकथाम के लिए लगातार सेहत टीम प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सेहत टीम ने करीब चार हजार घरों में चेकिग की। इनमें से 50 घरों से डेंगू का लारवा मिला। वहीं 39 नए मरीज डेंगू के मिले हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को सबसे ज्यादा 21 बटाला, 12 गुरदासपुर व छह अन्य स्थानों से डेंगू के मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू के मरीज बढ़ने के पीछे लोगों की लापरवाही देखने को मिल रही है। अगर लोग जागरुक होकर नियमों का पालन करें तो डेंगू की रोकथाम की जा सकती है। लोग अपने घरों की छतों पर पड़े बेकार बर्तनों, गमलों के अलावा पानी की टंकी को साफ रखे।

chat bot
आपका साथी