हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन भड़के, थाने के सामने शव रखकर लगाया धरना

डेरा बाबा नानक के गांव निक्कू सरां में मंगलवार को खेतों में काम कर रहे किसान नरिदर सिंह की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:28 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:28 PM (IST)
हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन भड़के,
थाने के सामने शव रखकर लगाया धरना
हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन भड़के, थाने के सामने शव रखकर लगाया धरना

जागरण टीम, बटाला, डेरा बाबा नानक : डेरा बाबा नानक के गांव निक्कू सरां में मंगलवार को खेतों में काम कर रहे किसान नरिदर सिंह की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से भड़के परिजनों ने वीरवार को मामले में नामजद छह लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना डेरा बाबा नानक के समक्ष तंबू लगाकर अनिश्चितकाल धरना लगा दिया है। इस दौरान किसान भी मृतक के परिवार के साथ धरने पर बैठे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती है उनका धरना जारी रहेगा।

पारिवारिक सदस्यों और किसानों का कहना था कि पुलिस को हत्या का मामला दर्ज किए तीन दिन हो गए है, मगर मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नही की जा रही। नरिदर सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि छह आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया, मगर अभी तक मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उनकी नहीं सुन रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वे नरिदर सिंह का अंतिम संस्कार नही करेंगे। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी गुरदासपुर के किसान विग के नेता गुरदीप सिंह रंधावा ने कहा कि पुलिस की ढीली कारगुजारी की वजह से पीड़ित परिवार को धरना देना पड़ा रहा है। किसान नेता हरजिदर सिंह ने बताया कि उनका संगठन मृतक नरिदर सिंह के परिवार के साथ खड़ा है। जब तक नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी : एसएचओ

इस संबंध में थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इनमें एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी