पेंडू मजदूर यूनियन के सदस्यों पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

गांव मसानिया में अनुसूचित जाति की तीसरी हिस्से की जमीन की बोली को रद करवाकर दोबारा करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे पेंडू मजदूर यूनियन के सदस्यों पर हमला को लेकर रोष प्रकट किया गया। यूनियन के सदस्यों ने कादियां चुंगी पर पंजाब सरकार का पुतला जलाकर धरना-प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:10 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:10 PM (IST)
पेंडू मजदूर यूनियन के सदस्यों पर हमले के विरोध में प्रदर्शन
पेंडू मजदूर यूनियन के सदस्यों पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बटाला : गांव मसानिया में अनुसूचित जाति की तीसरी हिस्से की जमीन की बोली को रद करवाकर दोबारा करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे पेंडू मजदूर यूनियन के सदस्यों पर हमला को लेकर रोष प्रकट किया गया। यूनियन के सदस्यों ने कादियां चुंगी पर पंजाब सरकार का पुतला जलाकर धरना-प्रदर्शन किया। एक महीने से अधिक समय तक गांव मसानिया में यूनियन के लोग धरने पर बैठे हुए थे। उनपर शुक्रवार को हथियारों से हमला कर दिया गया। इस हमले में दर्जनों लोग जख्मी हुए थे। पेंडू मजदूर यूनियन के नेता मेजर सिंह ने कहा कि पंचायती जमीन की बोली रद करके दोबारा करवाने की मांग को लेकर वह पिछले 40 दिन से धरना लगाकर शांतमयी ढंग से बैठे हुए हैं। मगर गांव के कुछ लोगों द्वारा उनपर हमला कर दिया गया। उनके कई सदस्य जख्मी हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला पुलिस की शह पर हुआ है। अगर पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई न की तो संघर्ष को ओर तेज करेंगे।

chat bot
आपका साथी