डेमोक्रेटिक वन कर्मचारी संघ ने सीएम को भेजा मांगपत्र

डेमोक्रेटिक वन कर्मचारी संघ पंजाब जिला गुरदासपुर ने कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:09 AM (IST)
डेमोक्रेटिक वन कर्मचारी संघ ने सीएम को भेजा मांगपत्र
डेमोक्रेटिक वन कर्मचारी संघ ने सीएम को भेजा मांगपत्र

संवाद सूत्र, बटाला : डेमोक्रेटिक वन कर्मचारी संघ पंजाब जिला गुरदासपुर ने कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। यह मांगपत्र जिला गुरदासपुर परिषद के चेयरमैन रविनंदन बाजवा को दिया गया। डेमोक्रेटिक वन कर्मचारी संघ के जिला जनरल सचिव दविदर सिंह ने बताया कि वन कर्मचारी 10 साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने उन्हें अभी तक पक्का नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी ने वायदा किया था कि सरकार बनने पर कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा।

संघ मांग करती है कि कच्चे कर्मचरियों को काम करते तीन साल हो गए है उन सभी को शामिल करके वरिष्ठता सूची जारी की जानी चाहिए। कच्चे और मस्ट्रोल कामियों पर ईएसआइ लागू की जाए। कच्चे कर्मचरियों के जख्मी होने पर ईलाज करवाने का पूरा खर्चा विभाग दें। कच्चे कर्मचारियों को भी पक्के कर्मचारियों की तरह छुट्टी दी जाए। डेमोक्रेटिक इम्प्लाइज फेडरेशन जिला गुरदासपुर के अध्यक्ष हरजिदर सिंह वडाला बांगर ने कहा कि चार महीने से वनकर्मियों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। उनका वेतन उन्हें दिया जाए। अगर हमारी मांगो को पूरा नही किया जाता, तो संघर्ष को आरे तेज किया जाएगा। इस मौके पर सोहन सिंह, भजन सिंह, झिरमल सिंह, बलविदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी