सड़क किनारे मिला किसान का शव, नशे से मौत होने की आशंका

गांव मसानिया के पास रोड के किनारे एक किसान का शव मिला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:36 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:36 PM (IST)
सड़क किनारे मिला किसान का शव, नशे से मौत होने की आशंका
सड़क किनारे मिला किसान का शव, नशे से मौत होने की आशंका

संवाद सहयोगी, बटाला : गांव मसानिया के पास रोड के किनारे एक किसान का शव मिला। आशंका है कि नशे का अधिक सेवन करने से उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अमरजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह के तौर पर हुई है।

सिविल अस्पताल में पहुंचे अमरजीत सिंह के पिता गुरदीप सिंह ने कहा कि बुधवार को देर सायं करीब पांच बजे उनके घर में एक फोन आया कि उनका बेटा रोड के किनारे गिरा है। उनका बड़ा बेटा मौके पर पहुंचा और अपने छोटे भाई को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। उनके बेटे की मौत हो गई थी। पिता ने बताया कि उन्हें अभी कुछ नहीं पता है कि उनका बेटा कब घर से बाहर चला गया और बाद में उसकी मौत की खबर आई। चौकी अर्बन एस्टेट के इंचार्ज एसआई बलविदर सिंह ने कहा कि अमरजीत सिंह नशा करता था। आंशका है कि उसकी नशे के कारण मौत हुई है। नशे का आदी था अमरजीत

गुरदीप सिंह ने बताया कि उनका बेटा सिर्फ किसानी करता था। उसे नशे की आदत थी। उसे कई बार नशा करने से रोका गया, लेकिन वह नशा करने से बाज नहीं आता था। उसे सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओं केंद्र में भी भर्ती करवाया था। वहां से दवाई भी खाता था, लेकिन उसकी मौत कैसे हुई कुछ नहीं पता चल रहा। दो बेटियों के सिर पर से उठा पिता का साया

अमरजीत सिंह की शादी 2011 में हुई थी। उसकी दो छोटी बेटियों भी है। एक बेटी चार साल की व दूसरी छह साल की है।

chat bot
आपका साथी