कोरोना से एक और मौत, बटाला सिविल अस्पताल के डॉक्टर समेत आठ पॉजिटिव

जिले में कोरोना वायरस तेजी से फैलने के साथ कहर बरपा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:04 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:04 PM (IST)
कोरोना से एक और मौत, बटाला सिविल अस्पताल के डॉक्टर समेत आठ पॉजिटिव
कोरोना से एक और मौत, बटाला सिविल अस्पताल के डॉक्टर समेत आठ पॉजिटिव

संस, गुरदासपुर : जिले में कोरोना वायरस तेजी से फैलने के साथ कहर बरपा रहा है। बुधवार को बटाला के कोरोना संक्रमित 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही अब तक आठ मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। उधर, बटाला के ही एक सर्जन डॉक्टर समेत आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब एक्टिव केस 51 हो गए हैं।

सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने बताया कि बुधवार को बटाला के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। मरने वाले व्यक्ति को डायबिटीज की बीमारी भी थी। आठ केस नए रिपोर्ट हुए हैं। इनमें एक महिला गुजरात व एक व्यक्ति मस्कट विदेश से लौटा है। बटाला के सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर व बटाला के ही एक संक्रमित मरीज के संपर्क में आए व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा डेरा बाबा नानक में संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से वार्ड नंबर 11 के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जिले में अब तक 17934 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 16204 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि कुल 281 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वही 222 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट के गए हैं। कोरोना से जंग में काफी समय से डटे थे पॉजिटिव डॉक्टर

सिविल अस्पताल बटाला में तैनात सर्जन डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कोरोना काल में उक्त डॉक्टर लंबे समय से डटा हुआ था। ऐसे में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से डॉक्टरों में भी दहशत का माहौल बन गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके संपर्क में आने वाले डॉक्टरों व अन्य लोगों की तेजी से सैंपलिग शुरू कर दी गई है। डेरा बाबा नानक व बटाला में आ रहे अधिकतर केस

डेरा बाबा नानक व बटाला में कोरोना का रोज फिस्फोट हो रहा है। हालांकि ज्यादा केस आने की वजह से डेरा बाबा नानक को तो प्रशासन ने बंद कर दिया है। लेकिन हालात फिर भी काबू में नहीं आ रहे। वहीं बटाला का भी यही हाल है। लगातार इन्हीं क्षेत्रों में कोरोना कहर ढाह रहा है। यदि बटाला में भी दिन प्रतिदिन केस बढ़ते गए तो बटाला को भी सील करने के लिए प्रशासन मजबूर हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी