दुबई से लौटे युवक की मौत, पत्नी बोली-पिता और प्रेमिका ने दिया जहर

थाना घुमाण के अंतर्गत आते गांव मडियावाली में दुबई से लौटे एक युवक की जहर निगलने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 10:08 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 10:08 PM (IST)
दुबई से लौटे युवक की मौत, पत्नी बोली-पिता और प्रेमिका ने दिया जहर
दुबई से लौटे युवक की मौत, पत्नी बोली-पिता और प्रेमिका ने दिया जहर

जागरण संवाददाता, बटाला : थाना घुमाण के अंतर्गत आते गांव मडियावाली में दुबई से लौटे एक युवक की जहर निगलने से मौत हो गई। मृतक रछपाल सिंह की पत्नी अरविदर कौर ने अपने ससुर गुरमेज सिंह और उसकी प्रेमिका पर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वे फरार हैं।

अरविंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके ससुर का गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसका उनका पति अक्सर विरोध करते थे। दो दिन पहले रछपाल सिंह गांव आए तो फिल पिता और उसकी प्रेमिका की बातें सुनने को मिली। इसके बाद पिता से मिलकर इसका विरोध किया तो उन्होंने चुप रहने को कहा। इस दौरान बाप-बेटे का झगड़ा भी हुआ। अरविंदर कौर ने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह को उसके ससुर और उसकी प्रेमिका ने उनके पति के खाने में जहरीली चीज मिला दी। खाने के बाद उसके पति के मुंह से जाग निकलनी शुरू हो गई। अमृतसर के निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। अरविदर कौर ने बताया कि दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। एक साल से पति दुबई में रह रहा था। वहां पर एक एक निजी कंपनी में ट्राला चलाता था। दो दिन पहले ही दुबई से लौटा था। उनका 11 माह का एक बेटा भी है। उसके बाद अपने घर चला गया।

जांच अधिकारी थाना घुमाण के एएसआइ पलविंदर सिंह ने बताया कि अरविंदर कौर के बयान पर मृतक के पिता और उसकी प्रेमिका पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच जारी है कि उसको जहर दिया गया या उसने खुद जहर खाया था। ससुर पर लगाया परेशान करने का आरोप

अरविंदर कौर ने आरोप लगाया कि उसका ससुर हमेशा उसे परेशान करता था। पति के दुबई जाने के बाद ससुर से परेशान होकर वह मायके में रहने लगी थी।

chat bot
आपका साथी