बहू ने सास के साथ की मारपीट, 5 नामजद

थाना फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने मायके वालो की बातों में आकर सास पर हमला करके गंभीर जख्मी करने के आरोप में बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 05:23 PM (IST)
बहू ने सास के साथ की मारपीट, 5 नामजद
बहू ने सास के साथ की मारपीट, 5 नामजद

संवाद सहयोगी, बटाला : थाना फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने मायके वालो की बातों में आकर सास पर हमला करके गंभीर जख्मी करने के आरोप में बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के जांच अधिकारी एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित नरिदर कौर पत्नी ध्यान सिंह वासी फतेहगढ़ चूड़ियां ने बताया कि उनके बेटे हरप्रीत सिंह की शादी वर्ष 2018 में हीना पुत्री तरसेम लाल के साथ हुई थी। शादी के बाद बहू की बहन वंदना, भाई पोसम, माता कमलेश, मामा चरणदास ने उनके घर में दखअंदाजी करना शुरू कर दिया। बहू हीना घर में कलेश करने लग पड़ी। 1 जनवरी देर सायं करीब 5 बजे हीना को उसके मायका वालो का फोन आया। बात करने के बाद उसने थापी लेकर उसके ऊपर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पीड़ित सास ने थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में उक्त आरोपितों द्वारा बहू को उसके खिलाफ भड़काने व उसके साथ मारपीट करने को लेकर शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित बहू के साथ उसकी बहन, भाई, मां व मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी