कोर्ट मैरिज से नाराज लड़की के रिस्तेदारो ने युवक को पीटा

कोर्ट मैरिज से नाराज लड़की के रिस्तेदारों लड़के को रास्ते में रोक कर मारपीट की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 11:16 PM (IST)
कोर्ट मैरिज से नाराज लड़की के रिस्तेदारो ने युवक को पीटा
कोर्ट मैरिज से नाराज लड़की के रिस्तेदारो ने युवक को पीटा

संवाद सहयोगी, बटाला : कोर्ट मैरिज से नाराज लड़की के रिस्तेदारों लड़के को रास्ते में रोककर जख्मी कर दिया। थाना सेखवां पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआइ जतिदर सिंह ने बताया कि उन्हें मनप्रीत निवासी गांव सोहल ने बताया कि गांव में ही उसकी कपड़े की दुकान है। उसकी कोर्ट मैरिज कोमल कुमारी निवासी नशहरा मझा सिंह के साथ हुई है। चाचा ससुर के परिजन करन, रविदर व चार अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोककर उसपर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बाद में उसके ससुर कस्तूरी लाल ने उसको गुरदासपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संदर्भ में पुलिस ने दो ज्ञात व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मां-बेटे के साथ की मारपीट, छह नामजद

संवाद सहयोगी, बटाला : थाना सेखवां पुलिस ने घर के बाहर खड़े मां-बेटे पर हथियारों के साथ हमला कर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ बलजिदर सिंह ने बताया कि उन्हें सलविदर सिंह वासी गांव ठीकरीवाल ने बताया कि शुक्रवार को देर सांय लगभग सात बजे गांव ठीकरीवाल घर के बाहर उसकी पत्नी बलविदर कौर व उसका बेटा रमेश सिंह खड़ा था कि आरोपित राजविदर सिंह, कुलदीप सिंह, नवराज सिंह, दिलराज सिंह, अरविदर सिंह व सुखराज सिंह वासियाना ठीकरीवाल ने हथियारों से उनपर हमला कर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर मौके से फरार हो गए। जख्मी पत्नी व बेटे को रिस्तेदारों की तरफ से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। झगडे़ का कारण उनके बेटे के साथ उन आरोपितों की रंजिश थी। इस संदर्भ में पुलिस ने उक्त सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी