योग करने वालों पर कोरोना का असर नहीं : सुमित्र सिंह

कलानौर-बटाला मार्ग पर पड़ते गांव भागोवाल के रहने वाले 81 वर्षीय रिटायर्ड इंस्पेक्टर सुमित्रा सिंह रोज सुबह योग करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:45 PM (IST)
योग करने वालों पर कोरोना का असर नहीं : सुमित्र सिंह
योग करने वालों पर कोरोना का असर नहीं : सुमित्र सिंह

संवाद सहयोगी, कलानौर : कलानौर-बटाला मार्ग पर पड़ते गांव भागोवाल के रहने वाले 81 वर्षीय रिटायर्ड इंस्पेक्टर सुमित्रा सिंह रोज सुबह योग करते हैं। उनका मानना है कि योग करने से कोरोना महामारी दरवाजे पर भी दस्तक नहीं दे सकती है।

सुमित्र सिंह ने बताया कि वे रोज एक घंटा योग करते हैं। आज के आधुनिक युग में लोग जंक फूड का इस्तेमाल करके बीमारियों को दावत दे रहे हैं जबकि योग करने से गुरेज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तंदुरुस्त जीवन जीने और अपनी आत्मा को शुद्ध रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग करना चाहिए। वे 81 साल साल के हो चुके हैं और योग के बल पर स्वस्थ हैं। वे पहले पांच मिनट तक बार-बार सांस रोकना, 30 मिनट अनुलोम-विलोम, आसन करने के बाद 20 मिनट कपालभाती, वायु आसन आदि करने के दौरान रुक रुक कर सांस लेने के आसन एक घंटे से अधिक समय आसन करते हैं। अनुलोम-विलोम करने से और फेफड़ों में सांस रोकने से फेफड़े मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि आसन करने से खून में आक्सीजन का स्तर पूरा होता है। योग करने वालों के कभी भी आक्सीजन लेवल कम नहीं होता। योग फेफड़ों के लिए रामबाण साबित हो रहा है। योग करने वालों पर कोरोना का कोई असर नहीं होता। उनकी पत्नी भी रोजाना योग करती हैं।

chat bot
आपका साथी