जून में सुकून, एक फीसद से नीचे गिरी संक्रमण दर

जिले में जून में कोरोना का ग्राफ काफी गिरा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 03:22 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 03:22 PM (IST)
जून में सुकून, एक फीसद से नीचे गिरी संक्रमण दर
जून में सुकून, एक फीसद से नीचे गिरी संक्रमण दर

राजिदर कुमार, गुरदासपुर

जिले में जून में कोरोना का ग्राफ काफी गिरा है। गत 16 दिनों में पाजिटिव केस काफी कम मिल रहे हैं। संक्रमण दर भी गिरकर 0.97 पर पहुंच गई है, जोकि पहले पांच फीसद तक पहुंच गई थी। जून में अब तक 942 लोग संक्रमित मिले हैं जबकि 55 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि 1505 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। वहीं एक्टिव केस भी 1500 से कम होकर 400 के करीब रह गए हैं। कुल मिलाकर कोरोना संक्रमण कम होता दिखाई दे रहा है।

गौरतलब है कि जिला गुरदासपुर में अप्रैल व मई माह में कोरोना के केस काफी बढ़ गए थे। इस कारण कई मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। उधर, जिला प्रशासन व सेहत विभाग भी इस बात को लेकर काफी चिता में डूब गया था, लेकिन जून माह की शुरुआत से ही कोरोना कमजोर हो गया। हालांकि एक जून को पहले ही दिन सात मरीजों की कोरोना से मौत हो गई थी, लेकिन पाजिटिव मरीज मात्र 61 ही मिले थे। जबकि इससे पहले रोज दो सौ के करीब पाजिटिव मरीज मिल रहे थे। धीरे-धीरे पाजिटिव केसों में गिरावट दर्ज की जाने लगी। इसी के साथ कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने लगी है। अब हाल यह बन चुका है कि रोज 60 या इससे कम ही पाजिटिव केस मिल रहे हैं। उधर, सिविल सर्जन का कहना है कि भले ही कोरोना के केस कम हो गए हैं, लेकिन लापरवाही न बरतें। घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं व शारीरिक दूरी का खास ध्यान रखें। होम आइसोलेट मरीजों की संख्या घटी

सेहत विभाग द्वारा पाजिटिव रिपोर्ट मिलने पर होम क्वारंटाइन किए गए मरीजों की संख्या में भी लगातार गिरावट आई है। अगर बात एक माह पहले की करें तो एक हजार से अधिक मरीज घरों में क्वारंटाइन थे। लेकिन लगातार अधिकतर मरीज ठीक होने के कारण अब होम क्वारंटाइन मरीजों की संख्या तीन सौ से भी कम हो गई है। अगर इसी तरह चलता रहा तो आने वाले दस से 15 दिनों के भीतर होम आइसोलेट मरीजों की संख्या जीरो हो जाएगी। सैंपलिग का काम चल रहा तेजी से

सिविल सर्जन डा. हरभजन राम मांडी ने बताया कि सेहत टीम द्वारा लगातार सैंपलिग का काम तेजी से किया जा रहा है। रोज चार हजार से अधिक लोगों के कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले संक्रमण दर पांच फीसद थी, लेकिन अब एक फीसद से भी कम हो गई है। अगर इसी तरह संक्रमण दर कम होती गई तो आने वाले दिनों में यह शून्य हो जाएगी। यह लक्ष्य लोगों के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। जून के 16 दिनों में कोरोना के आंकड़े

तारीख - पाजिटिव -ठीक - मौतें

1 - 61 - 153 - 7

2 - 71 - 106 - 6

3 - 79 - 145 - 3

4 - 87 - 134 - 5

5 - 80 - 119 - 3

6 - 66 - 102 - 3

7 - 68 - 118 - 2

8 - 53 - 91 - 1

9 - 65 - 109 - 5

10 - 66 - 95 - 3

11 - 45 - 66 - 3

12 - 60 - 75 - 5

13 - 36 - 76 - 4

14 - 38 - 83 - 1

15 - 31 - 50 - 0

16 36 33 4 जून में ऐसे गिरी संक्रमण दर

तारीख - सैंपलिग - संक्रमण दर

1 - 2623 - 2.33

2 - 4387 - 2.14

3 - 4589 - 1.72

4 - 4116 - 2.11

5 - 4167 - 1.92

6 - 3892 - 1.70

7 - 3697 - 1.84

8 - 3402 - 1.62

9 - 3853 - 1.69

10 - 4231 - 1.56

11 - 4420 - 1.02

12 - 4532 - 1.32

13 - 4062 - 0.89

14 - 3636 - 1.05

15 - 3201 - 0.97

16

chat bot
आपका साथी