शिक्षा विभाग के पत्र की कापियां जलाई

तहसील के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने वीरवार को शिक्षा विभाग के पत्र की कापियां जलाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:22 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:22 PM (IST)
शिक्षा विभाग के पत्र की कापियां जलाई
शिक्षा विभाग के पत्र की कापियां जलाई

संवाद सूत्र, बटाला : तहसील के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने वीरवार को शिक्षा विभाग के पत्र की कापियां जलाई। जिला अध्यक्ष हरजिदर सिंह वडाला बांगर और जिला प्रेस सचिव वर्गीस सलामत ने कहा कि पंजाब सरकार मोनटेक सिंह अहलूवालिया समिति की सिफारिशों को लागू कर रही है ,जो कर्मचारी विरोधी हैं।

पंजाब सरकार केंद्र का पे-कमिशन लागू कर रही है। पंजाब का अलग वेतन आयोग कर्मचारियों के संघर्ष का परिणाम है। अब नई भर्तियों के लिए केंद्रीय पैटर्न पर वेतन पत्र जारी करके कर्मचारियों को आगे बढ़ाया गया है। इसके विरोध में तीन नवंबर को कादियां में शिक्षक रोष रैली करेंगे। नौ नवंबर को शिक्षा सचिव पंजाब के कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा। इस मौके पर जसपाल सिंह, तरसेम कुमार, व्याख्याता संघ के जिलाध्यक्ष बलराज सिंह बाजवा, कंसराज आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी