विजय कुमारी की याद में भेंट किया कूलर

सेवा भारती गुरदासपुर की ओर से हरदोछनी रोड पर वरिदर शर्मा और उनके परिवार द्वारा अपनी पत्नी विजय कुमारी शर्मा (सेवामुक्त सहायक पोस्ट मास्टर) मुख्य डाकघर की याद में भेंट वाटर कूलर का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 03:24 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 03:24 PM (IST)
विजय कुमारी की याद में भेंट किया कूलर
विजय कुमारी की याद में भेंट किया कूलर

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : सेवा भारती गुरदासपुर की ओर से हरदोछनी रोड पर वरिदर शर्मा और उनके परिवार द्वारा अपनी पत्नी विजय कुमारी शर्मा (सेवामुक्त सहायक पोस्ट मास्टर) मुख्य डाकघर की याद में भेंट वाटर कूलर का उद्घाटन किया। इस वाटर कूलर की स्थापना से इस क्षेत्र लोगों, राहगीरों समेत जीएनडीयू रीजनल कैंपस, गोल्डन कॉलेज आदि विद्यार्थियों को ठंडे पेयजल की सुविधा होगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष नील कमल महाजन, सरप्रस्त अशोक महाजन, डॉ. राजीव अरोड़ा, नगर प्रधान अजय पुरी, सुभाष महाजन, दानी परिवार से प्रवेश, नगेश, उमेश, अरुण शर्मा, विक्रम, सतीश, विपन महाजन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी