जून में दस दिन भीषण गर्मी, एक हफ्ते से मौसम सुहाना

पिछले एक हफ्ते से मौसम सुहाना बना हुआ है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:45 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 06:45 PM (IST)
जून में दस दिन भीषण गर्मी, एक हफ्ते से मौसम सुहाना
जून में दस दिन भीषण गर्मी, एक हफ्ते से मौसम सुहाना

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : पिछले एक हफ्ते से मौसम सुहाना बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गौर हो कि जून महीने के शुरू होते ही भीषण गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया था। एक से दस जून तक लोग गर्मी से काफी परेशान रहे। इसके बाद से बीच-बीच में बारिश होने और ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से लोगों को राहत है।

वीरवार तड़के भी आसमान में बादल छाने व ठंडी हवाएं चलने से मौसम ठंडा रहा। हालांकि सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक धूप खिली, लेकिन तीन बजे के बाद फिर से आसमान में बादल छा गए। वीरवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में बादल रहने के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर बाजारों में खरीदारी करने निकले। इस साल मई तक लोगों को गर्मी से राहत थी, लेकिन जून के शुरू होते ही आसमान से जैसे आग बरसनी शुरू हो गई, और गर्मी काफी बढ़ गई। दस दिन गर्मी से झुलसे लोगों को पिछले शुक्रवार व शनिवार की रात अचानक चली आंधी के साथ आई बारिश ने राहत दी थी। इसके बाद लगातार मौसम सुहाना चल रहा है, जिससे गर्मी से राहत है। अगले हफ्ते गर्मी दिखाएगी तेवर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 19 जून के बाद मौसम खुश्क रहेगा। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने के चलते गर्मी भी अपने तेवर दिखाएगी। जुलाई माह की शुरुआत में गर्मी का प्रभाव कम होना शुरू हो जाएगा। दूसरी तरफ बारिश का फसलों को खास फायदा होने के आसार नहीं हैं, वहीं मौसम को लेकर किसानों की उम्मीदें बंधी हैं। उनका कहना है कि जुलाई के दिनों में थोड़ी अधिक वर्षा भी हो जाती है तो इसे फसलों के लिए बेहतर माना जाना चाहिए। आने वाले दिनों में प्री मानसून व मानसून की वर्षा को लेकर किसानों को उम्मीदें हैं। इस तरह कम हुआ तापमान

दिन - अधिकतम - न्यूनतम

दस जून - 44.1 - 33.3

11 जून - 39.3 - 27.5

12 जून - 38.6 - 23.4

13 जून - 39.2 - 29.1

14 जून - 41.2 - 33.2

15 जून - 40.2 - 31.1

16 जून - 34.1 - 26.1

17 जून - 36.6 - 28.8

chat bot
आपका साथी