पंजाब की जनता को मूर्ख नहीं बना सकते कांग्रेसी : संदोया

आम आदमी पार्टी ने दीनानगर विधानसभा क्षेत्र में अपनी पहली रैली कर चुनावी बिगुल बजा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:40 PM (IST)
पंजाब की जनता को मूर्ख नहीं बना सकते कांग्रेसी : संदोया
पंजाब की जनता को मूर्ख नहीं बना सकते कांग्रेसी : संदोया

संवाद सहयोगी, दीनानगर :

आम आदमी पार्टी ने दीनानगर विधानसभा क्षेत्र में अपनी पहली रैली कर चुनावी बिगुल बजा दिया है। दीनानगर के गांव पनियाड़ में एचके रि•ाॉर्ट में आम आदमी पार्टी के प्रभारी शमशेर सिंह के नेतृत्व में हुई रैली में रूपनगर से आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोया मुख्यातिथि के रुप में शामिल हुए । जबकि आम आदमी पार्टी एससी विग के प्रदेश अध्यक्ष लाल चंद कटारुचक, एसएस बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमन बहल, गुरदीप सिंह रंधावा और अमरजीत सिंह उदवानवाली विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

रैली को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमरजीत सिंह संदोया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले साढ़े चार साल में ऐसा कुछ नहीं किया जिससे आम आदमी को सीधा फायदा हुआ हो। पिछले साढ़े चार साल से वही कांग्रेसी मंत्री और विधायक कैप्टन अमरिदर सिंह के गुणगान कर रहे हैं और पंजाब के संसाधनों को लूट रहे हैं। अब चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश में हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी के रूप में केवल मुख्यमंत्री का चेहरा बदला था, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ और लोगों को कोई राहत नहीं दी गई। आज पंजाब का हर वर्ग मौजूदा कांग्रेस सरकार की नीतियों से परेशान है और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष की राह पर है। उन्होंने कहा कि भले ही चन्नी सरकार लाखों दावे कर रही हो लेकिन अब तक किसी को सस्ती रेत नहीं मिली और न ही बिजली और न ही गांवों में आम आदमी को पांच मरले के प्लांट मिले। उल्टा सरकार की इन योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार और लूटपाट बढ़ी है।

एससी विग के प्रदेश अध्यक्ष लालचंद कटारुचक ने कहा कि पंजाब के लोग पंजाब की सभी सत्ताधारी पार्टियों से नाखुश हैं और अब वे पंजाब के नए वारिस की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि जो युवा सरकारों की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी से जूझ रहे थे, वे अब विदेश जा रहे हैं लेकिन सरकारों को इस बात की चिता नहीं है। एसएस बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमन बहल ने कहा कि पंजाब के भविष्य की चिताओं ने उन्हें कांग्रेस छोड़ऩ के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग घुटन महसूस कर रहा है।

हलका प्रभारी शमशेर सिंह ने रैली में भाग लेने के लिए आप के स्वयंसेवकों और आम जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि आज की सभा इस बात का स्पष्ट संकेत है कि दीनानगर निर्वाचन क्षेत्र के लोग बदलाव चाहते हैं। इस दौरान पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर राज कुमार अवंखा, विजय कुमार, सुच्चा सिंह और बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी