पीजीआइ की टीम ने 160 स्ट्रीट वेंडर को दिए टिप्स

तीन दिन पूर्व पीजीआइ चंडीगढ़ की ओर से नगर निगम के सहयोग द्वारा फूड सेफ्टी और हाइजेनिक फूड बारे ट्रेनिग कैंप का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 04:51 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 04:51 PM (IST)
पीजीआइ की टीम ने 160 स्ट्रीट वेंडर को दिए टिप्स
पीजीआइ की टीम ने 160 स्ट्रीट वेंडर को दिए टिप्स

संवाद सूत्र, बटाला : तीन दिन पूर्व पीजीआइ चंडीगढ़ की ओर से नगर निगम के सहयोग द्वारा फूड सेफ्टी और हाइजेनिक फूड बारे ट्रेनिग कैंप का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत नगर निगम के कमिश्नर बलविदर सिंह तथा मेयर सुखदीप सिंह तेजा ने संयुक्त रूप से की।

तीन दिन तक चले इस कार्यक्रम में प्रोग्राम मैनेजर मनदीप कौर ने 160 स्ट्रीट वेंडर को हाईजीनिक फूड सेफ्टी कोविड-19 तथा कूड़े के बारे विस्तृत जानकारी देकर सर्टिफिकेट, सेफ्टी किट, कैप और सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ट्रेनिग कोआर्डिनेटर जसपाल सिंह ने तंबाकू कंट्रोल के बारे में जानकारी दी। सुपरिंटेंडेंट नगर निगम निर्मल सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों को गीला, सूखा कूड़ा और वेस्ट प्लास्टिक बारे जानकारी दी गई। गुरप्रीत सिंह की ओर से सभी को सोशल स्कीम और बैंक लोन लेने संबंधी जानकारी मुहैया करवाई गई। इस अवसर पर रेहड़ी यूनियन के प्रधान भारत भूषण, नवनीत कुमार, नगर निगम के इंस्पेक्टर जगतार सिंह, दिलबाग सिंह, राजवीर कम्युनिटी आर्गेनाइजर राजेश जमबां, गुरप्रीत सिंह, प्रवेश कुमार के अतिरिक्त सेवादार राहुल भंडारी, राजन, अश्विनी कुमार, शक्ति कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी