आसमान में छाए बादल, किसानों के माथे पर चिता

शनिवार को हुई बारिश के बाद मंगलवार को आसमान में बादल छा जाने से किसानों की नींद फिर से उड़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:52 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:52 PM (IST)
आसमान में छाए बादल, किसानों के माथे पर चिता
आसमान में छाए बादल, किसानों के माथे पर चिता

संवाद सहयोगी, काहनूवान : शनिवार को हुई बारिश के बाद मंगलवार को आसमान में बादल छा जाने से किसानों की नींद फिर से उड़ गई है। किसान गेहूं की फसल की सुरक्षित कटाई व संभाल के प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि मौसम की खराबी व आसमान में छाए बादलों के कारण किसानों के माथे पर चिता की लकीरें खींच गई हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह से ही काहनूवान एरिया में आसमान में बादल छाए हुए थे। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की पकी फसल पर बरसात के बादल मंडरा रहे हैं। इस कारण किसान मायूसी व चिता में दिखाई दे रहे हैं। पंजाब में इस बार भी गेहूं की पैदावार अधिक होने के अनुमान मंडियों में पहुंची फसल से ही लगाया जा सकता है।

कंबाइन मालिक अवतार सिंह, जसबीर सिंह व दिलबाग सिंह ने बताया कि बरसात के चलते उनके काम बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि बारिश होती है तो उनको गेहूं की फसल काटने में मुश्लि पैदा हो जाएगी। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने मंगलवारी को भारी बारिश होने के संकेत दिए हैं। अगर बारिश होती है तो गेहूं की कटाई का काम काफी प्रभावित होगा। वहीं फसल के खराब होने के चांस बढ़ जाएंगे।

chat bot
आपका साथी