सफाई कर्मियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर वीरवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:00 PM (IST)
सफाई कर्मियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
सफाई कर्मियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

संवाद सूत्र, बटाला : नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर वीरवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि सुबह कूड़ा उठाने के बाद हड़ताल शुरू की गई। अब शायद शुक्रवार से कूड़ा नहीं उठेगा।

सफाई यूनियन पंजाब के प्रधान अशोक सरवन के आह्वान पर नगर निगम में वीरवार सुबह प्रधान विक्की कल्याण के नेतृत्व में अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल की शुरुआत की गई। इस अवसर पर इन दोनों नेताओं ने बताया कि जब तक पंजाब सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगें नहीं मानी जाती तब तक काम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान सफाई यूनियन बटाला के चेयरमैन बजीरा भट्टी, गोपाल दास, दीपक, बंटी, मंगा भंडारी, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, निशांत कुमार तथा बलजीत भट्टी उपस्थित थे। गौर हो कि सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में सफाई की व्यवस्था चरमरा सकती है, जो नए मेयर सुखदीप सिंह तेजा के लिए सिरदर्द का कारण बन सकती है। मेयर ने दिया वाजिब मांगें पूरी करवाने का आश्वासन

मेयर सुखदीप सिंह तेजा ने कहा है कि सफाई कर्मचरियों की मांगों को पूरा करने के लिए लिखित रूप में पंजाब सरकार से मांग की जाएगी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को दैनिक जागरण के माध्यम से आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी जो मांगें पूरी होने वाली होंगी उनको जरूर पूरा करवाया जाएगा। ये हैं मांगें

सफाई कर्मचारियों की 17 मांगें हैं। इनमें ठेका प्रणाली समाप्त करके काम करते सफाई सेवक, सीवरमैन, माली, बेलदार, इलेक्ट्रीशन, पंप आपरेटर, कंप्यूटर आपरेटर, क्लर्क, ड्राइवर और फायर ब्रिगेड कंटरेक्टर मुलाजिमों को रेगुलर करने। शहरों की बीटों के अनुसार सफाई सेवकों की भर्ती करने, वेतन समय पर देने के लिए वैट की राशि दोगुनी करने या निगम कर्मचारियों को वेतन पंजाब सरकार के खजाने से देने। बराबर काम बराबर वेतन देने, 1-1-2004 की नई पेंशन स्कीम रद करने, पुरानी स्कीम सहित अन्य लाभ देने। सफाई कर्मचारी के लिए स्पेशल भत्ता 1000 रुपये प्रति महीना करे, योग्यता रखने वाले सफाई कर्मचारियों को पांच साल के तजुर्बे के बाद तरक्की के मौके दिए जाए। नगर निगम के कर्मचारियों को पानी और सीवरेज के बिलों में छूट दी जाए।

chat bot
आपका साथी