सिविल डिफेंस के वालंटियरों ने किया जागरूक

सिविल डिफेंस वालंटियर्स ने मानव सेवा संकल्पना दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 04:10 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 04:10 PM (IST)
सिविल डिफेंस के वालंटियरों ने किया जागरूक
सिविल डिफेंस के वालंटियरों ने किया जागरूक

संवाद सहयोगी, बटाला : सिविल डिफेंस वालंटियर्स ने मानव सेवा संकल्पना दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया। भाई घनिया जी की 302वीं पुण्यतिथि को समर्पित गुरुद्वारा सतकरतारिया साहिब में मानव सेवा संकल्प दिवस मौके कोरोना वायरस से बचने की सावधानियों के बारे में बताया गया। भाई घनिया जी ना कोई अजनबी के सिद्धांत को मानते हुए अपनी व दुश्मन फौज के घायलों को पानी पिलाने के साथ मरहम पट्टी भी करते थे।

सिविल डिफेंस पोस्ट वार्डन हरबख्श सिंह और मैनेजर दविदर सिंह के नेतृत्व में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने संगत, दुकानदारों, शारीरिक दूरी के बारे में राहगीरों, मास्क लगाने और लगातार हाथ धोने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोरोना बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें तुरंत जांच करवानी चाहिए। वालंटियर्स ने दुकानदारों, राहगीरों को अपने हाथों को साफ करने के बाद फेस मास्क वितरित किए। इस अवसर पर दर्शन सिंह पुरियान, प्रेम सिंह जैतसरेजा, मेजर सिंह डीपी, सुरजीत सिंह, स्वयंसेवक गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह, राजिदर सिंह, हरप्रीत सिंह और दलजिदर सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी