मसीह भाईचारे ने नवजोत सिंह को जिला प्रधान बनाने की मांग

गांव देड़ फत्तुपुर में कांग्रेस पार्टी के साथ मसीह भाईचारे की बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल के ब्लॉक प्रधान राजपाल देड़ के नेतृत्व में महिला विग की प्रधान भोली के निवास में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 02:56 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 02:56 PM (IST)
मसीह भाईचारे ने नवजोत सिंह को जिला प्रधान बनाने की मांग
मसीह भाईचारे ने नवजोत सिंह को जिला प्रधान बनाने की मांग

संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक : गांव देड़ फत्तुपुर में कांग्रेस पार्टी के साथ मसीह भाईचारे की बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल के ब्लॉक प्रधान राजपाल देड़ के नेतृत्व में महिला विग की प्रधान भोली के निवास में हुई। इसमें गांव के गणमान्यों ने शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के अलावा कांग्रेसी नेताओं से मांग की कि कांग्रेस के यूथ नेता नवजोत सिंह फत्तूपुर को जिला गुरदासपुर से जिला कांग्रेस कमेटी का प्रधान नियुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मजबूती के लिए फत्तूपुर दिन रात मेहनत कर रहा है। उसे पद से नवाज कर कांग्रेस पार्टी और भी मजबूत होगी। इसके साथ ही अल्पसंख्यक, पिछड़ी श्रेणियों का मनोबल और भी उंचा होगा। इस मौके पर कुलदीप मसीह, पप्पू मसीह, मंगा मसीह, डेनियल मसीह, बब्बा मसीह, सुखविदर मसीह, पाला मसीह, लक्की मसीह, राजू मसीह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी