70 महिलाओं को बांटा राशन

चिन्मय मिशन की ओर से 148वां राशन वितरण समारोह का आयोजन श्री ब्राह्मण सभा भवन में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 05:08 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 05:08 PM (IST)
70 महिलाओं को बांटा राशन
70 महिलाओं को बांटा राशन

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : चिन्मय मिशन की ओर से 148वां राशन वितरण समारोह का आयोजन श्री ब्राह्मण सभा भवन में किया गया। दो दिन पांच-पांच के ग्रुप में अलग-अलग समय पर बुलाकर 70 महिलाओं को राशन वितरित किया गया। इस दौरान कोरोना महामारी के चलते सरकार के निर्देशों का अनुसरण करते हुए प्रत्येक महिला का हैंड सैनिटाइज किया गया, शारीरिक दूरी व मास्क धारण करने के नियमों का भी पूरा पालन किया गया।

इस दौरान डॉ. जुगल किशोर ने प्रत्येक महिला की सेहत का चेकअप किया गया। पहले दिन बतौर मुख्य मेहमान मदन गुप्ता की भाभी रीटा गुप्ता व भाई केवल गुप्ता शामिल हुए। इस दौरान मदन लाल गुप्ता ने अपने पिता हंस राज गुप्ता व माता लाजवंती गुप्ता की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक लाख 60 हजार की धनराशि मिशन को भेंट की। इस दौरान प्रधान हीरा अरोड़ा ने मिशन के उद्देश्य (टू गिव मैक्स हैपीनेस टू मैक्स पीपल फार मेक्स टाइम) का स्पष्टीकरन करते हुए तद‌र्न्तगत प्रकलप का विवरण बताया। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन इन्नरव्हील जिला 307 की पूर्व जिला चेयरपर्सन प्रेम गुप्ता मुख्यातिथि की रूप में शामिल हुए। रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर सुरिदर शर्मा व कपिल लखनपाल विशेषातिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथि वर्ग ने मिशन के प्रस्तुत प्रकल्प की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए अपने सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर केके शर्मा भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी