हवन यज्ञ कर श्रीराम मंदिर नाम का किया जाप

संवाद सहयोगीगुरदासपुर स्थानीय डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में स्कूल के मैनेजर ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:29 PM (IST)
हवन यज्ञ कर श्रीराम मंदिर नाम का किया जाप
हवन यज्ञ कर श्रीराम मंदिर नाम का किया जाप

संवाद सहयोगी,गुरदासपुर

स्थानीय डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में स्कूल के मैनेजर बाल कृष्ण मित्तल की अध्यक्षता में हवन यज्ञ किया गया। हवन यज्ञ में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन तथा देश में फैली कोरोना महामारी से सुरक्षा के उपलक्ष्य में किया गया।

मित्तल ने कहा कि 500 साल की कड़ी मेहनत के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की नींव रखकर देश में शांति और सौंदर्य स्थापित किया है जोकि देश के विकास के लिए आवश्यक था। वहीं उन्होंने कोरोना के खिलाफ भी कड़ी मेहनत से लड़कर देश को सुरक्षित रखा है। स्कूल प्रिसिपल पवन कुमार ने सभी का धन्यवाद करते हुए बधाई दी। प्रिसिपल राजीव भारती, प्रिपिल पूनम आनंद, राजेश शर्मा,दीपक कुमार,विनय कुमार, दीपक सरपाल, प्रेम प्रसाद, अतुल महाजन,जितेंद्र परदेसी,विपिन महाजन, अरुण शर्मा, संजीव कुमार, रविदर खन्ना, करुण शर्मा,राज चौहान, विनोद, रमन पठानिया,दिनेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी