विधायक बाजवा ने विकास कार्यो का लिया जायजा

हलका कादियां के विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने आधे दर्जन गांवों में मुकम्मल हुए विकास कार्यो का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 02:45 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 02:45 PM (IST)
विधायक बाजवा ने विकास कार्यो का लिया जायजा
विधायक बाजवा ने विकास कार्यो का लिया जायजा

संवाद सहयोगी, काहनूवान : हलका कादियां के विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने आधे दर्जन गांवों में मुकम्मल हुए विकास कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गांव बागड़ियां में ठाकुर बलराज द्वारा रखवाए गए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हलके में पंजाब सरकार 25 करोड़ रुपये तक के विकास कार्य करवा रही है। इनमें मनरेगा व अन्य कई योजनाओं के तहत काम चल रहे हैं। हमें इस बात पर गर्व महसूस हो रहा है कि ब्लॉक काहनूवान विकास कार्यो में जिले में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि हलके के 60 फीसद से ज्यादा सरपंच नौजवान हैं व बीडीपीओ कार्यालय काहनूवान में काम करने वाले कर्मचारी भी लगभग नौजवान वर्ग के ही हैं। इस मौके पर भूपिदर पाल सिंह, सुखदेव सिंह, सुखजिदर सिंह, कुलवंत सिंह, बलजीत सिंह, सुखप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, भगवंत सिंह, चिमन लाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी