केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस ले: सरवन सिंह

सेवक राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित क्रांति दल पंजाब के वरिष्ठ अकाली नेता जत्थेदार सरवन सिंह द्वारा हलका दीनानगर के गांव मगरमूदियां में अकाली प्रधान सुखबीर बादल के 13 सूत्रिय कार्यक्रम को लेकर बैठक करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:46 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:46 PM (IST)
केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस ले: सरवन सिंह
केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस ले: सरवन सिंह

संवाद सहयोगी, दीनानगर : सेवक राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित क्रांति दल पंजाब के वरिष्ठ अकाली नेता जत्थेदार सरवन सिंह द्वारा हलका दीनानगर के गांव मगरमूदियां में अकाली प्रधान सुखबीर बादल के 13 सूत्रिय कार्यक्रम को लेकर बैठक करवाई गई। सिकी अध्यक्षता जसबीर सिंह मगरमुदियां ने की।

इसमें जसबीर सिंह ने कहा कि जत्थेदार सरवन सिंह अकाली दल के पुराने वर्कर हैं। वे शुरू से ही शिरोमणि अकाली दल के एजेंडे को जनता तक पहुंचाते आ रहे हैं। उनकी ओर से पार्टी के हर आदेशों का पालन किया गया है। वे शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर बादल से से मांग करते हैं कि दीनानगर निर्वाचन क्षेत्र से जत्थेदार सरवन सिंह चिट्टी को 2022 के लिए विधायक उम्मीदवार बनाया जाए। बैठक को संबोधित करते हुए जत्थेदार सरवन सिंह ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल एक ऐसी पार्टी है। जो पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए काम कर रही है और पार्टी के साथ जुड़े सभी वर्करों व नेताओं को मान सम्मान देती है। उन्होंने वर्करों को 2022 के लिए पार्टी के कार्यक्रम और मिशन के बारे में बताया और 13 सूत्रीय कार्यक्रम के बारे में भी बताया और कहा कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा किसानों के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं । केंद्र सरकार को उनकी मांग माननी चाहिए और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए।

chat bot
आपका साथी