तेल के रेट बढ़नेके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार : कंग

तेल की कीमतों की बढ़ोत्तरी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 04:30 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 04:30 PM (IST)
तेल के रेट बढ़नेके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार : कंग
तेल के रेट बढ़नेके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार : कंग

संवाद सहयोगी, कलानौर : तेल की कीमतों की बढ़ोत्तरी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। यह बात कहते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस वेलफेयर सैल के वाइस चेयरमैन धर्मिंद्रजीत सिंह कंग ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार की बदौलत डीजल व पेट्रोल की कीमतें आसमान को छू रही हैं।

उन्होने कहा कि शिअद के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई भी मुद्दा न होने के चलते तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पंजाब सरकार पंजाब वासियों की भलाई के लिए काम कर रही है। अकाली-भाजपा को यह सब कुछ हजम नहीं हो रहा। इस कारण वह कोई न कोई कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए बहाने ढूंढती रहती है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा के प्रयासो से क्षेत्र का विकास युद्ध स्तर पर हो रहा है।

chat bot
आपका साथी