डीजल-पेट्रोल के बढ़े हुए दाम वापस ले केंद्र सरकार : रम्मी ठाकुर

यूथ कांग्रेस के ब्लाक प्रधान रम्मी ठाकुर ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों को जन विरोधी करार दिया है और केंद्र सरकार से पेट्रोल व डीजल की बढ़ाई गई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद तेल के दाम में वृद्धि कर मोदी सरकार ने लॉकडाउन की मार झेल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 02:41 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 02:41 PM (IST)
डीजल-पेट्रोल के बढ़े हुए दाम वापस ले केंद्र सरकार : रम्मी ठाकुर
डीजल-पेट्रोल के बढ़े हुए दाम वापस ले केंद्र सरकार : रम्मी ठाकुर

संवाद सहयोगी, दीनानगर :

यूथ कांग्रेस के ब्लाक प्रधान रम्मी ठाकुर ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों को जन विरोधी करार दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल व डीजल की बढ़ाई गई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद तेल के दाम में वृद्धि कर मोदी सरकार ने लॉकडाउन की मार झेल रही जनता के प्रति संवेदनहीनता का परिचय दिया है। डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम के कारण कृषि लागत बढ़ेगी साथ ही जरूरी सामान के दाम भी बढ़ जाएंगे और आम जनता पर बड़ा बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पेट्रोल से अधिक डीजल की कीमत हो गई है।

chat bot
आपका साथी