पंडित दीनदयाल राष्ट्रभक्ति के अनुपम उदाहरण : वर्मा

भारतीय राजनीति के पुरोधा बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य पर स्थानीय ठाकुरद्वारा मंदिर में भाजपा मंडल की ओर से एक समारोह का आयोजन मंडल महासचिव अश्वनी वर्मा के नेतृत्व में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 02:36 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 02:36 PM (IST)
पंडित दीनदयाल राष्ट्रभक्ति के अनुपम उदाहरण : वर्मा
पंडित दीनदयाल राष्ट्रभक्ति के अनुपम उदाहरण : वर्मा

संवाद सहयोगी, कादियां : भारतीय राजनीति के पुरोधा, बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य पर स्थानीय ठाकुरद्वारा मंदिर में भाजपा मंडल की ओर से एक समारोह का आयोजन मंडल महासचिव अश्वनी वर्मा के नेतृत्व में किया गया।

अश्वनी वर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में दीन दयाल ने जो वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी, वो आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। ऐसे महान देशभक्त की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया। इस अवसर पर महामंत्री अश्वनी वर्मा, गुलशन वर्मा, युवा मोर्चा प्रधान गुरजीत कुमार, आइटी सेल को इंचार्ज अंकित भाटिया, संदीप भगत, विकास शर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी