घरों, दुकानों, फैक्टरी और आफिस में करें दीपमाला: गिल

संवाद सहयोगी गुरदासपुर सदियों के संघर्ष और हजारों कुर्बानियों के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 04:54 PM (IST)
घरों, दुकानों, फैक्टरी और आफिस में करें दीपमाला: गिल
घरों, दुकानों, फैक्टरी और आफिस में करें दीपमाला: गिल

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर

सदियों के संघर्ष और हजारों कुर्बानियों के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर के पुनर्निर्माण के शुरू होने का यह ऐतिहासिक और गौरवशाली दिन हम सबके जीवन में आया है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारी पीढि़यों से चली आ रही मांग आज पूरी होने जा रही है। हम सबको मिलकर पांच अगस्त 2020 को अपने घरों, दुकानों, फैक्टरी और आफिस में दीपमाला करके इस दिन को मनाना चाहिए। यह बातें भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर अध्यक्ष परमिदर सिंह गिल ने प्रेस नोट में कहीं।

जिलाध्यक्ष गिल ने कहा कि भगवान श्रीराम जन-जन के हृदय में बसते हैं। उन्होंने मनुष्य रूप में अवतार लेकर समाज के हर वर्ग का कल्याण किया। भगवान राम का जीवन पूरे विश्व के लिए हमेशा मार्गदर्शन और प्रेरक की भूमिका निभाता रहेगा। आज का दिन मुगलों और अंग्रेजों की मानसिक गुलामी से आजाद होने का दिन है। आओ हम सब धर्म,जात पात के बंधन तोड़कर इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनें।

chat bot
आपका साथी