मारपीट करने के मामले में केस दर्ज

थाना रंगड़ नंगल की पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायर करने तथा मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:24 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:24 PM (IST)
मारपीट करने के मामले में केस दर्ज
मारपीट करने के मामले में केस दर्ज

संवाद सहयोगी, बटाला : थाना रंगड़ नंगल की पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायर करने तथा मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी जानकारी में जगमोहन सिंह निवासी शास्त्री नगर बटाला ने बताया कि उसकी सिटी आटो मोबाइल, लाली मोटर तथा अच्चलेश्वर मोटर गैरेज समीप ठाकुर ढाबा जालंधर रोड बटाला पर स्थित है। उसे वह और उसके बेटे चलाते है। उसने बताया कि तीनों फर्मो का मालिक वह और उसके बेटे है। इस जमीन को उसके व जगरूप सिंह निवासी शास्त्री नगर के परिवार के नाम संयुक्त रूप में खरीदा गया था। जगमोहन सिंह ने बताया कि जगरूप सिंह उसके चलते कार्य में दखलअंदाजी करके रुकावट डालता था। इस संबंधी उसने माननीय अदालत से स्टे भी ले रखा है। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर को सायं करीब 4.30 बजे वह और उसके लड़के जगप्रीत सिंह व जगराज सिंह अपनी वर्कंशाप के कार्यालय में बैठे थे। इस दौरान जगरूप सिंह व उसका लड़का अपनी गाड़ियों पर सवार होकर आए और उनके पास आकर बैठे गए, जहां 4-5 संयुक्त व्यक्ति जायदाद के विभाजन को लेकर बैठे थे। उन्होंने कहा कि जब विभाजन की बात सिरे न चढी तो जगरूप सिंह ने टेबल पर पड़ा शीशे का ग्लास तोड़ दिया और वह टूट हुआ गलास उसके मारने लगा। जगमोहन सिंह ने बताया कि इसके बाद उक्त व्यक्ति के लड़के ने कार्यालय के दरवाजों के शीशे तोड़ना शुरू कर दिया और उसके लड़कों के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि इसके बाद उक्त व्यक्ति के लड़के ने अपने डब में से पिस्टल निकालकर उसे जान से मारने की नीयत से 3-4 फायर किए, जिससे बचने के लिए वह बाथरूम में चला गया। उन्होंने कहा कि उसके लड़कों द्वारा शोर मचाने पर उक्त व्यक्ति अपने अपनी कार में सवार होकर भागने लगे तो इनकी परस्पर कारे ही एक दूसरे से टकरा गई। इससे उक्त व्यक्ति अपनी कारों को मौके पर छोड़कर हथियारों सहित फरार हो गए। एसआइ अमरजीत मसीह ने कहा कि पुलिस ने जगमोहन सिंह के बयानों पर जगरूप सिंह व उसके लड़के जगजोरवार विरुद्ध उचित धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी