आप नेताओं ने शमशेर सिंह पर दर्ज केस को राजनीति से प्रेरित बताया

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पार्टी के ट्रेड विग व उद्योग मंडल के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पर कोविड-19 के नियमों के तहत दर्ज किए मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:35 PM (IST)
आप नेताओं ने शमशेर सिंह पर दर्ज केस को राजनीति से प्रेरित बताया
आप नेताओं ने शमशेर सिंह पर दर्ज केस को राजनीति से प्रेरित बताया

संवाद सूत्र, दीनानगर : आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पार्टी के ट्रेड विग व उद्योग मंडल के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पर कोविड-19 के नियमों के तहत दर्ज किए मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी नेता पर दर्ज मामले को पुलिस ने जल्द रद नहीं किया गया तो पार्टी संघर्ष करने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी पुलिस प्रशासन नहीं चेता तो पार्टी द्वारा विधायक और पुलिस स्टेशन का घेराव किया जाएगा।

दीनानगर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आप के जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह वाहला ने कहा कि दीनानगर के एक निजी कालेज की ओर से अनुसूचित जाति से संबंधित बच्चों से स्कालरशिप से संबंधित मामला पार्टी के ट्रेड विग एवं उद्योग मंडल के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह के ध्यान में आया था। कुछ बच्चों ने उनसे संपर्क किया था। इसी को लेकर शमशेर सिंह छह जून को कालेज में गए थे। इस दौरान कालेज मैनेजमेंट से भी बात की गई तो मैनेजमेंट कमेटी द्वारा बच्चों की फीस संबंधी मामले का जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन 11 जून को शमशेर सिंह के खिलाफ कोविड-19 नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी नेता शमशेर सिंह पर दर्ज किया गया मामला राजनीति से प्रेरित है। जिस निजी कालेज से संबंधित यह मामला है उस कालेज में दीनानगर के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ट्रस्टी है। उन्होंने कहा कि अगर कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन के तहत शमशेर सिंह पर मामला दर्ज हो सकता है तो वजीरपुर अफगाना में हुई बैठक व भाजपा के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल होने के कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के नियमों की अनदेखी के तहत भी मामला दर्ज होना चाहिए। आप के नेता राजनीति चमकाने के लिए लगा रहे हैं आरोप-प्रत्यारोप : सतिदर बिल्ला

इस संबंधी जब कांग्रेस के सिटी अध्यक्ष सतिदर बिल्ला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस समय कोविड-19 के कारण कालेज बंद चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता अपनी राजनीति चमकाने के कारण आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी के ऊपर मामला दर्ज करना ना करना यह काम पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन का है।

chat bot
आपका साथी